ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार में बिजली विभाग की महिला JE से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मिठाई का डब्बा देकर किया प्रपोज, नहीं मानी तो....

BHAGALPUR: भागलपुर जिले में बिजली विभाग में तैनात एक महिला जेई से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ऐसी करतूत कर दी कि महिला को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस भी युवक की करतूत जा

बिहार में बिजली विभाग की महिला JE से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मिठाई का डब्बा देकर किया प्रपोज, नहीं मानी तो....
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले में बिजली विभाग में तैनात एक महिला जेई से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ऐसी करतूत कर दी कि महिला को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस भी युवक की करतूत जानकर हैरान रह गयी। मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एकतरफा प्यार में दुःसाहस

भागलपुर जिले में नवगछिया में बिजली विभाग में जेई के पद पर अर्चना कुमारी तैनात हैं. उन्होंने नवगछिया थाने में FIR दर्ज करायी है. परेशान हालत में थाने पहुंची महिला जेई ने पुलिस को बताया कि उनकी ये हालत सोनू कुमार नाम के युवक ने किया है. सोनू कुमार पास के ही मधुरापुर गांव का रहने वाला है. महिला जेई ने पुलिस को बताया कि सोनू कुमार ने काफी पहले से उनका जीना हराम कर रखा है. लेकिन कल तो उसने हद पार कर दिया।


मिठाई का डब्बा देकर किया प्रपोज

महिला जेई ने पुलिस को बताया कि वह अपने ऑफिस का काम निपटा कर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं. रास्ते में एसडीपीओ ऑफिस के सामने बीच सड़क पर सोनू कुमार ने उनकी स्कूटी के आगे अपनी साइकिल खड़ी कर रोक लिया. उसके बाद सोनू कुमार उन्हें जबरन मिठाई का एक डब्बा पकड़ाने लगा. जेई ने जब मिठाई का डब्बा लेने से इंकार कर दिया तो वह गुंडागर्डी पर उतर आय़ा. 


मारपीट कर लूट लिये पैसे

महिला जेई ने एफआईआर में कहा है कि सोनू कुमार ने अपनी साइकिल से उनकी स्कूटी में टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया. उसके बाद वे गिर गयी तो सोनू ने मारपीट करना शुरू कर दिया. सोनू ने महिला जेई को लात घूंसों से पीटा फिर मेरी उनकी अंगुठी औऱ पर्स में रखे रूपये भी ले लिये. बाद में आसपास के लोगों ने आकर महिला जेई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. 


पहले भी जेल जा चुका है

महिला जेई ने पुलिस को बताया कि सोनू कुमार काफी दिनों से उनके पीछे लगा हुआ है. वह महिला के साथ पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है. महिला जेई ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी कि सोनू कुमार ने उनके साथ मारपीट किया है. इस मामले में सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. लेकिन वह जमानत पर छूट कर बाहर निकला हुआ है. महिला जेई ने बताया कि सोनू कुमार उनके मोबाइल पर लगातार कॉल भी करता है. मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवगछिया थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।