ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

बिहार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की सरकार, बोले विजय सिन्हा.. कई मंत्रियों को देना पड़ेगा इस्तीफा

PATNA : बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने आज अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीत गरम

बिहार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की सरकार, बोले विजय सिन्हा.. कई मंत्रियों को देना पड़ेगा इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने आज अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीत गरमा गई है। कृषि मंत्री के इस्तीफे को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की जमात से बनी सरकार के कई मंत्रियों को आने वाले समय में इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुधाकर सिंह की बातों पर संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन वे हमेशा से विधायिका को नजरअंदाज करने का काम करते रहे हैं।


विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार की सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की जमात से बनी है। सिद्धांतविहीन राजनीति की जब सरकार बनती है तो यही होता है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में बनी हुई सरकार के कई मंत्रियों को आने वाले समय में पद से इस्तीफा देना पड़ेगा क्योंकि सरकार में भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही हैं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने यह बताया कि उनके विभाग के अधिकारी चोर है और वे खुद चोरों के सरदार हैं तो इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए था।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से विधायिका को कमजोर और नजरअंदाज करने का काम करते हैं और भ्रष्ट पदाधिकारियों पर अधिक विश्वास करते हैं। जिसके कारण बिहार में प्रशासनिक अराजकता बढ़ गई है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जो बातें कही हैं उसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करानी चाहिए। सरकार को चाहिए कि बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों को हटाकर अच्छे अधिकारियों लाए।