ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में बड़ा हादसा: भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, कार-ऑटो की हुई जोरदार टक्कर

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंगलवार की सुबह कार और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई

बिहार में बड़ा हादसा: भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, कार-ऑटो की हुई जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंगलवार की सुबह कार और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कार सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। घटना एनएच 31 पर एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट रतन चौक के पास की है।


घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो सिमरिया से जीरो माइल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करीब साढ़े पांच बजे ऑटो की जोरदार टक्कर स्विफ्ट डिजायर कार से हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


हादसे में मौत के शिकार लोगों की पहचान शमोह थाना क्षेत्र के विजुलिया निवासी जगदीप यादव के 28 वर्षीय बेटे सिंटू कुमार, नालंदा के पुवारी (गोनामा) निवासी सुनील कुमार का 28 वर्षीय बेटे विक्की कुमार, गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंवर टोल वार्ड 15 निवासी रामदास का 24 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार, बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरी सिंह गांव निवासी वीरेंद्र तांती का 22 वर्षीय बेटा अमनदीप कुमार और छोराही थाना क्षेत्र के राजोपुरबेंगा निवासी रमाकांत दास के 25 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार उर्फ गौतम के रुप में हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता