Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय?
31-May-2024 12:07 PM
GAYA/ MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म सा हो चला है। सरेराम अपराधी किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां नकाबपोश अपराधियों ने टोटो चालक को गोली मार दी। जिससे वो गंंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,गया में बदमाशों ने एक टोटो चालक को बीच सड़क पर गोली मार दी है। टोटो चालक को गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो की संख्या में रहे नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना गया के इमामगंज थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि,फुलवरिया मोड़ डाक स्थान के पास एक टोटो चालक को घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जसिके बाद इसे इलाज के लिए मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं गोली चलने के दौरान निकले छर्रे की चपेट में आने से एक और शख्स के घायल होने की खबर है।
इस घटना में हीं घायल टोटो चालक की पहचान इमामगंज थाना के मेनका गांव निवासी रामपाल पासवान के पुत्र कारू पासवान के रूप में की गई है। फिलहाल मेडिकल में कारू पासवान का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कारू पासवान मेनका गांव से ऑटो लेकर बांकेबाजार आ रहा था। इसी क्रम में फुलवरिया मोड डाकस्थान के पास घंटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी के बाद इमामगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, मधुबनी में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के पुल के नीचे का एक युवक का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। इस युवक की पहचानदामोदरपुर के हरखू झा के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में किया गया। घटना के विरोध में बेनीपट्टी सीतामढ़ी एसएच 52 बनकट्टा चौक के पास बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया गया है। घटना की सुचना पुलिस घटना के जांच में जुट गई है अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की युवक के कुछ साथी के साथ कल शाम से ही निकला हुआ था। घर से नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य परेशान थे। शव की सूचना पाते ही घर के सदस्य का रो रो कर हाल बे हाल हो गया है।