ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! गोली मारकर अकाउंटेंट की हत्या, मोबाइल भी ले गए बदमाश

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक अकाउ

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! गोली मारकर अकाउंटेंट की हत्या, मोबाइल भी ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार मुज्जफरपुर में लूट पाट की नीयत से बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना कांटी में एनएच 27 पर छपरा काली मंदिर के पास की है। बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूर्वी चंपारण के तेतरिया प्रखंड में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, चंदन अपने कार्यालय से कोल्हुआ पैगम्बर पुर स्थित आवास आ रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर साइड से गोली मारी। जिसके बाद गोली बाजू को छेदते हुए सीने में लगी। 



वहीं, ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर उनकी बाइक स्टैंड पर लगी थी और वह नीचे गिरे हुए थे। कुछ दूरी पर गश्ती पर मौजूद कांटी थाने की पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां उनकी मौत हो गई।


उधर, चंदन का मोबाइल गायब है, जबकि लैपटॉप और बाइक घटनास्थल से मिले हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि लूटपाट और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। चंदन के चाचा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चंदन मोतीपुर के मुशहरी गांव के थे। कोल्हुआ पैगंबरपुर में चार साल पहले मकान बनाया था। चंदन दो भाई में छोटे थे। उनके दो बच्चे हैं। पति की मौत की सूचना पर पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।