ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, गोपालगंज में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, एक करोड़ से अधिक के सोना-चांदी की लूट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना के बाकरगंज और सारण में आभूषण दुकानों से लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, गोपालगंज में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, एक करोड़ से अधिक के सोना-चांदी की लूट
Santosh Singh
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना के बाकरगंज और सारण में आभूषण दुकानों से लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गोपालगंज में आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए एक करोड़ से अधिक के आभूषण लूट लिए।


घटना थावे बाजार की है जहां अपराधियों ने जय मां दुर्गे ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है। दुकान के कर्मचारियों की मानें तो अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 75 लाख रूपए का डेढ़ किलोग्राम सोना और 16 लाख रूपए की 25 किलो चांदी के साथ चार लाख कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी जय मां दुर्गे ज्वेलर्स के कर्मचारी ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी पिस्टल के साथ दुकान में पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दी। जबतक दुकान के कर्मी कुछ कर पाते लुटेरे मौके से फरार हो गये। हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की सारी करतूत कैद हो गयी है।


वारदात की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खुद जिले के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इधर घटना से आक्रोशित थावे बाजार के व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर दिया है।