ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह - सुबह ग्रेजुएशन के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है।

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  सुबह - सुबह ग्रेजुएशन के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है, जहां सुबह - सुबह बछबाड़ा थाना क्षेत्र की रानी तीन पंचायत के वार्ड 8 स्थित डेरा पर शनिवार की सुबह बदमाशों ने स्नातक के छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सिर में गोली लगी है। 


वहीं, इस घटना के बाद  मृतक युवक की पहचान रानी तीन पंचायत के वार्ड - 8 निवासी शंकर राय का 24 वर्षीय पूत्र प्रेमचंद कुमार के रूप में हुई है। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बछबाड़ा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी करता था। दो बार फेल कर चुका था। उसके बाद भी वह आर्मी की नौकरी पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था। हर दिन की तरह वह सुबह में दौड़ने के लिए जाता था। शनिवार की अहले सुबह उसके साथ दौड़ने वाले उसका कोई सहयोगी आया है। वह अपने डेरा पर सोया था। बदमाशों ने पहले उठाया। घर के दरवाज़े से बहार निकलते ही उसके बाद उसके सर में गोली मार कर हत्या कर दी।


उधर,  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक भाईयों में छोटा था। तीन बहन में एक की शादी हो चुकी है। पिता किसान व मां बीना देवी गृहणी है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ,आखिर किस वजह से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता