ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मुर्गा लदे पिकअप ड्राईवर और खलासी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

BAGAHA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इ

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  मुर्गा लदे पिकअप ड्राईवर और खलासी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर समाने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें दो युवकों को गोली लगी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा में मुर्गा लदे पिकअप पर अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। यह घटना NH 727 के हमीरा के समीप की है। गोलीबारी की घटना में पिकअप के ड्राइवर और खलासी को गोली लगी है।जिसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेजा गया है। 


बताया जाता है कि, यूपी की तरफ से आ रही मुर्गा लगे पिकअप पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को लोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। 


उधर, घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। अब तक गोलीबारी करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।  वहीं घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की पहचान आजमगढ़ के 24 वर्षीय यासिर और राजू के रूप में हुई है जो मुर्गा के कारोबार से जुड़े हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता