ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, मोबाइल दुकानदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही हो। इसी क

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, मोबाइल दुकानदार को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार अपराधी न मोबाइल दुकानदार को गोलियों से भून दिया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जसिके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।


दरअसल, पूरा घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र के ललन सिंह ढाबा के पास का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय सराय थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 


वहीं, इस घायल युवक की पहचान जहांगीरपुर पटेरा निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार अपना मोबाइल दुकान बंद कर जैसे ही बाहर निकाल बाइक सवार अपराधियों ने दो गोली चला दी। जिससे एक गोली युवक के बाएं हाथ में लग गई। इस  घटना को अंजाम देकर मौके से अपराधी फरार हो गए।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे घायल से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंच सराय थाने की पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया सराय थाना अंतर्गत ललन सिंह ढाबा के पास एक युवक को गोली मारी गई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता