ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, बैक टू बैक मारी पांच गोलियां

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बी

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, बैक टू बैक मारी पांच गोलियां
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में घेरकर बदमाशों ने उनसे लूटपाट की और जब कारोबारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल स्वर्ण कारोबारी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कारोबारी की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तरवान्ना निवासी कैलाश साह के बेटे भीम कुमार उर्फ अमृत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि भीम कुमार राजौरा में सोना चांदी का दुकान चलाते हैं। दुकान बंद कर वह वापस अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ही रोककर के चार अपराधियों ने लूटपाट की और जब उन्होंने विरोध किया तो गोली मारकर फरार हो गए।


भीम कुमार उर्फ अमित कुमार को पांच गोलियां लगी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल स्वर्ण व्यवसायी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। जिस तरीके से अपराधियों ने बीच चौराहे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 


मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि यह जानकारी मिली थी कि एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। युवक राजौरा से अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहा था। हरदिया पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए आए और गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गए और बदमाश उनके पास जो बैग था वह छीनकर फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता