Bihar News: चालक के साथ बर्बरता के बाद गुस्से में जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कहा "दोषी पुलिस वालों पर एक्शन लो वरना उतरेंगे सड़क पर" Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...पंचायतों में 8 हजार से अधिक 'लिपिक' की होगी बहाली, जान लीजिए... BJP Campaign: चुनाव बिहार में है, भाजपा 1000 KM दूर प्रचार क्यों कर रही? Patna News: पटना के चार लापरवाह सीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम त्यागराजन ने मांगा जवाब Patna News: पटना के चार लापरवाह सीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम त्यागराजन ने मांगा जवाब Bihar crime News: बिरयानी में चिकन लेग पीस मांगने पर हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar crime News: बिरयानी में चिकन लेग पीस मांगने पर हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar Panchayat By-election 2025: बज गया पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 2,600 से अधिक सीटों पर इस दिन मतदान Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bihar crime : राजधानी पटना से सटे बिक्रम में डबल मर्डर से सनसनी! बाइक और 12 खोखे के साथ मिले दो शव
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 26 May 2024 05:49:39 PM IST
- फ़ोटो
MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्मस्थान की है।
अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का बेटा विशाल सहनी बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका विवाद विक्रम सहनी से हो गया था। विक्रम सहनी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
उसके बाद मामला शांत हो गया था। रविवार को अचानक चार पांच बाइक पर सवार हो कर आठ से दस की संख्या में अपने साथियों को साळ लेकर विक्रम आया और आने के साथ ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली सीमा देवी को जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की बाइक मौके पर ही छूट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर सदर एएसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।