ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! बोलेरो सवार अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग पहुंचे बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने स

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! बोलेरो सवार अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग पहुंचे बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुई महिला की पहचान जगदीश पंडित की पत्नी मीला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीला देवी अपने घर में कुछ काम कर रही थी तभी बदमाश बोलेरो पर सवार होकर पहुंचे और मीला देवी के ऊपर गोली चला दी। गनीमत की बात रही की गोली महिला के पैर में लगी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता