1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2021, 9:21:56 PM
- फ़ोटो
PATNA : पंचायत चुनाव के बीच इस वक्त की बड़ी खबर प्रशासनिक के गलियारे से सामने आ रही है। सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी बीडीओ का तबादला किया है। तबादले की अधिसूचना ग्रामीण विकास विभाग ने जारी कर दी है। तबादले की लिस्ट जारी करने के पहले राज्य निर्वाचन आयोग से सहमति ली गई है।
ग्रामीण विकास विभाग में जो लिस्ट जारी की है उसमें तकरीबन 56 बीडीओ का नाम है। इनमें कई का तबादला किया गया है जबकि कई ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी भी हैं जो वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रहे थे। इन्हें भी अलग-अलग जगह पर तैनाती दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के लिस्ट नीचे दी जा रही है।