ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर शख्स को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वे वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर शख्स को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वे वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने सोए अवस्था में बुजुर्ग को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना तुर्की ओपी के चैनपुर गांव की है।


मृतक की पहचान चैनपुर गांव 65 वर्षीय महेंद्र महतो के रूप में हुई है, जो गांव में ही चाय की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात महेंद्र महतो अपने कमरे में सो रहे थे, तभी बदमाश घर में घुसे और चाकू गोदकर महेंद्र महतो को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को तलाश करने में जुटी है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता