ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, दो सगी बहनों का अपहरण, मोर्निंग वॉक के दौरान बोलेरो में बिठाया

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। इस वक्

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, दो सगी बहनों का अपहरण, मोर्निंग वॉक के दौरान बोलेरो में बिठाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से आ रही है जहां मॉर्निंग वॉक के लिए अहले सुबह 5 बजे निकली दो सगी बहनों को अपराधियों ने जबरन बेलोरो में बिठा लिया और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।


 दोनों बहनों ने शोर मचाना शुरू किया तब बदमाशों ने छोटी बहन को महुआ इलाके में छोड़ दिया और बड़ी बहन को अपने साथ लेकर फरार हो गये। घटना वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र की है। जहां अपहरण की घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। महुआ में छोटी बेटे के होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गये। वही बड़ी बेटी के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया। जंदाहा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी राहुल कुमार, अंकित सहनी और अमोद के खिलाफ अगवा लड़की के पिता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


बताया जाता है कि जिस लड़की का अपहरण किया गया है उसकी उम्र 17 साल है जबकि अपहरण के बाद छोड़ी गई लड़की की उम्र 13 साल है। दोनों लड़की सगी बहनें हैं। सुबह 5 बजे दोनों बहन मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी तभी बोलेरो पर सवार बदमाशों ने दोनों बहनों को उठा लिया। दोनों के अपहरण की खबर तक किसी को नहीं लगी। दोनों बहनें काफी चिखने चिल्लाने लगी लेकिन गाड़ी के बाहर दोनों की आवाज किसी को सुनाई नहीं पड़ी। 


दोनों के शोर मचाने के बाद बदमाशों ने छोटी बहन को कुछ दूर आगे जाकर महुआ थाने के पास उतार दिया फिर बड़ी बहन को लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। छोटी बेटी ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बड़ी बेटी का मोबाइल बंद है जिससे परिजन काफी चिंतिंत हैं और पुलिस से बेटी की सकुशल बरामद की गुहार लगा रहे हैं। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बेटी की अब तक बरामदगी नहीं होने से पूरा परिवार काफी सदमें में हैं।