ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक लूटने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और आए दिन एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार मुजफ्फरपुर में अपन

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक लूटने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और आए दिन एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को चुनौती दी है। बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। 


युवक को गोली मारने के बाद अपराधी बाईक लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घायल युवक की पहचान ट्रैक्टर अटैचमेंट के कर्मचारी उज्जवल कुमार चौबे के रूप में हुई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवर ब्रिज के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


वही बेगूसराय जिले में भी बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिंघौल सहायक थाना अंतर्गत राजापुर बांध की है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता