ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

बिहार में अपराधियों का तांडव, भागलपुर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

बिहार में अपराधियों का तांडव, भागलपुर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


घटना भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके की है। जहां जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अमरेंद्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर पर अपराधी करकू यादव ने गोलीबारी की गई थी। जिसका खोखा भी मौके से बरामद किया गया था। 


मृतक के बेटे ने बताया कि इसकी जानकारी थाने से लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद बबरगंज थाना पुलिस आरोपी करकू यादव को पकड़कर थाने तो जरूर लाई लेकिन कुछ ही देर बाद उसे बांड भराकर छोड़ दिया और पुलिस गहरी नींद में सो गयी और आज बेखौफ अपराधियों ने उनके पिता अमरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। मृतक के बेटे का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनके पिता की जान गई है। यदि पुलिस उचित कार्रवाई करती तो आज उसके पिता की हत्या नहीं होती। अपराधी को पकड़ने के बाद पुलिस ने क्यों छोड़ा यह सवार मृतक के परिजन कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि 4 दिन पहले ही सिल्क व्यवसायी अफजल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने अफजल मर्डर मामले का खुलासा किया लेकिन अपराधियों ने आज पुलिस को फिर चुनौती देते हुए एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भून डाला। हत्या की इस वारदात से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  




रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता