ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में अपराधी बेलगाम: चारा काटने को लेकर दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां चारा काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोगों गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों को एक निजी ह

बिहार में अपराधी बेलगाम: चारा काटने को लेकर दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां चारा काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोगों गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के पंचखुटी दियारा गांव की बतायी जा रही है। घायल की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरैया टोला निवासी हुकुम राय के पुत्र अविनाश कुमार और पटना के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि चमथा के  पंचखुटी दियारा में चारा काटने के विवाद में अपराधियों ने जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर अविनाश एवं चंदन मौजूद था तभी उन दोनों को गोली लग गयी। गोली लगने के बाद दोनों बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। चारा काट रहे वहां पर मौजूद लोगों ने जब चिल्लाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ वहां पर जुटने लगी जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।


आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बछवाड़ा थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारा काटने के विवाद में बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में अविनाश एवं चंदन जो वहां मौजूद थे उन्हें गोली लग गई। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता