ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : अपहरण के बाद युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका : बदमाशों ने मांगी थी पांच लाख की फिरौती

BEGUSARAI : बेगूसराय में बीते 9 जून से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या

बिहार : अपहरण के बाद युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका : बदमाशों ने मांगी थी पांच लाख की फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बीते 9 जून से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। घटना नावकोठी थानाक्षेत्र के डफरपुर बूढ़ी गंडक नदी की है।


मृतक की पहचान गढ़पुरा थानाक्षेत्र के दुनही गांव के वार्ड- 10 निवासी राम सुरेश सिंह के 22 वर्षीय बेटे न्यूटन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि न्यूटन 9 जून को घर से अचानक लापता हो गया था। दोस्त ने ही घर से उसका अपहरण करके उसे ले गया था। उस दिन काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ भी अता-पता नहीं चल सका। अपहरणकर्ताओं द्वारा बाद में मोबाइल पर फोन करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।


परिजनों ने 10 जून को गढ़पुरा थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव न्यूनट कुमार का ही था।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि न्यूटन कुमार का उसके दोस्त ने ही अपहरण किया है और फिरौती नहीं देने के बाद उसकी हत्या करके शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता