ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में अंधविश्वास के चक्कर में हो गई बड़ी डकैती: गांव में जिन्न द्वारा शख्स को सोना का घड़ा देने की थी चर्चा, पड़ोसी ने ही रच दी साजिश, 11 डकैत अरेस्ट

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के जजला गांव में बीते 9 मार्च को शेख जगदीश के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। डकैती के दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और ब

बिहार में अंधविश्वास के चक्कर में हो गई बड़ी डकैती: गांव में जिन्न द्वारा शख्स को सोना का घड़ा देने की थी चर्चा, पड़ोसी ने ही रच दी साजिश, 11 डकैत अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के जजला गांव में बीते 9 मार्च को शेख जगदीश के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। डकैती के दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की घटना को भी अंजाम दिया था। इस मामले में एसपी द्वारा गठित टीम ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अपराधियों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक, कुल 29 अपराधियों ने डकैती का इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें अबतक कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित जजला गांव में शेख जरदिश के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। साथ ही देसी बम भी फोड़ा गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी केद्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया।


गठित टीम के द्वारा इस घटना का उद्भेदन करते हुए पूर्व में आठ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी में तीन और अपराधी को पुलिस ने पूर्णिया तथा अररिया जिले से गिरफ्तार किया है। आजमनगर थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस व्यक्ति के घर में डकैती हुई है उसको लेकर गांव में चर्चा थी कि किसी जिन्न ने उसे सोने का घड़ा दिया है और घर में काफी सोना बिखरा पड़ा है।


इसी अंधविश्वास के कारण गांव के ही एक व्यक्ति ने बाहर से अपराधियों को बुलाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


बिहार में अंधविश्वास के चक्कर में हो गई बड़ी डकैती: गांव में जिन्न द्वारा शख्स को सोना का घड़ा देने की थी चर्चा, पड़ोसी ने ही रच दी साजिश, 11 डकैत अरेस्ट

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता