ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: पति साली को लेकर भागा और मां समधी के साथ हुई फरार, अब न्याय के लिए ठोकर खा रही पीड़ित महिला

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक महिला का पति अपनी 13 साल की नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया जबकि पीड़िता की मां अपने समधी के साथ

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: पति साली को लेकर भागा और मां समधी के साथ हुई फरार, अब न्याय के लिए ठोकर खा रही पीड़ित महिला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक महिला का पति अपनी 13 साल की नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया जबकि पीड़िता की मां अपने समधी के साथ फरार हो गई है। अब पीड़ित महिला न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है और उन्हें कही से भी ढूंढ कर लाने की पुलिस से गुहार लगा रही है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर की फरीदपुर गांव निवासी सुधा की शादी बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बिराजी भगत के 22 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद सुधा ने एक बेटी को जन्म दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच सुधा का पति छोटू अपनी 12 साल की साली से फोन पर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।


साली के प्यार में पागल छोटू पत्नी सुधा से दूरी बनाने लगा और बात-बात पर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। बीते तीन जून को सुधा का पति अपनी छोटी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास जाकर शादी रचा ली और दिल्ली चले गए। सुधा अपने मायके चली आई और घटना की जानकारी अपनी मां दो दी। इसके बाद सुधा की मां फूल कुमारी अकेले ही बेटी के ससुराल अपनी छोटी बेटी की तलाश करने पहुंची और वह भी लापता हो गई।


बाद में सुधा को जानकारी मिली कि उसकी मां भी उसके ससुर बिराजी भगत के साथ फरार हो गई है और दोनों दिल्ली चले गए हैं। सुधा ने बताया कि उसके पति और बहन की शादी कराने में भी उसकी मां का ही हाथ था। सुधा ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।