ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

बिहार में अभियान चलाकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, सरकार ने तय कर दी तारीख, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

PATNA: बिहार में जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनाने के काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। बिहार में सभी राशन दुकानों पर आगामी 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंग

बिहार में अभियान चलाकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, सरकार ने तय कर दी तारीख, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनाने के काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। बिहार में सभी राशन दुकानों पर आगामी 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के राशनकार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।


आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड धारकों को आगामी 2 से 12 मार्च के बीच आवेदन करना होगा। राशनकार्ड धारक पीडीएस दुकान पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कागजात जमा कर सकते हैं। वैसे सभी राशनकार्ड धारक जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची में नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने में किसी तरह की परेशानी आने पर बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नंबर 104 कॉल कर सकते हैं।


दरअसल, एनडीए सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। इसके तहत राज्य सरकार अपने स्तर पर जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी। बिहार के राशनकार्ड धारक परिवार जो केंद्र सरकार की पीएम जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की योजना से जोड़ा जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराना आवश्यक है।