ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन

बिहार में 44.9 डिग्री वाली गर्मी से लोग परेशान : राज्य के 18 जिलों में प्रचंड लू का प्रकोप ; रेड अलर्ट जारी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 01 May 2024 07:40:15 AM IST

बिहार में 44.9 डिग्री वाली गर्मी से लोग परेशान : राज्य के 18 जिलों में प्रचंड लू का प्रकोप ;  रेड अलर्ट जारी...

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में प्रचंड लू का कहर लगातार जारी है। ऐसे में बुधवार को भी सूबे में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी 3 मई तक आग बरसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालात कुछ ऐसे हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लू की लहर चल रही है और लोग हलकान हैं। मंगलवार को प्रदेश के 18 जिले भीषण लू की चपेट में रहे जबकि आधा दर्जन जिलों में खतरनाक श्रेणी (सीवियर हीट वेव) वाली लू चलती रही। राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज की गई है। 


मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, अररिया, पूर्वी चंपारण और खगड़िया में सीवियर हीट वेव का दौर चल रहा है। जबकि पूरे राज्य में लू के थपेड़े चल रहे हैं। राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में आगामी 3 मई के बाद बारिश की संभावना भी है। तब इस दौरान लू से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भागलपुर भी भीषण हीटवेव की चपेट में है। 2 मई तक के लिए यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विगत 30 अप्रैल को यहां 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है। 


मौसम विभाग ने बताया है कि 2 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और 5 व 6 मई को भागलपुर में बारिश के आसार हैं। बीएयू, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार बताते हैं कि 4 मई तक इस तरह की मारक गर्मी रहेगी। उसके बाद पारा हल्का नीचे आएगा। हालांकि इस दौरान गर्म पश्चिमी हवाएं चलती रहेगी। 


उधर, बिहार में भीषण गर्मी और लू की चपेट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। सभी सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं आइएमडी, पटना ने किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है और कहा है कि गर्म दिन और लू चलने की आशंका के मद्देनजर किसानों को चाहिए कि वह अपने कृषि कार्य सुबह दस से शाम चार बजे तक स्थगित रखें।