ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में 51 लाख की लूट.. अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई और बैंक को बनाया निशाना, गोली भी मारी

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. निशाने पर व्यवसाई हैं. कभी हत्या तो कभी लूट की घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ का है. जहां स्वर

बिहार में 51 लाख की लूट.. अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई और बैंक को बनाया निशाना, गोली भी मारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. निशाने पर व्यवसाई हैं. कभी हत्या तो कभी लूट की घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ का है. जहां स्वर्ण व्यवसायी से 25 लाख के सोने की लूट की गई है. इस दौरान अपराधियों का विरोध करने पर व्यवसायी को गोली भी मारी गई. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. व्यवसायी की पहचान मित्र मंडल कॉलोनी निवासी सतीश कुमार वर्मा के रूप में की गई.


वहीं सीवान में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपराधियों ने आज दिनदहाड़े करीब 26 लाख रुपये की लूट कर ली है. घटना शहर के स्टेशन रोड रामराज्य मोड़ की है. जहां हथियार से लैस अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 26 लाख रुपये लूट लिए. अपराधी फरार हो गये हैं. 


घटना के बाद एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. और जांच में जुट गई है. अपराधी पांच की संख्या में आये थे. इसमें दो ग्राहक बनकर आये थे. बैंक के अंदर एक महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.


इधर, पटना वाले लूट मामले की जांच में जुटी पुलिस ने व्यापारी की स्कूटी को मौसम विभाग के पास मुख्य सड़क से बरामद कर लिया. फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.