Hindi News / news / 4 विभागों के आप्त सचिव का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

4 विभागों के आप्त सचिव का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jun 18, 2020, 5:43:57 PM

4 विभागों के आप्त सचिव का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है. इस आदेश के मुताबिक 4 विभागों के आप्त सचिव का तबादला किया गया है. बिहार सरकार की ओर से बीएसएसएस अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट जारी किये गए हैं.


सामान्य प्रशासन विभाग की और से जारी अधिसूचना के मुताबिक भवन निर्माण विभाग के आप्त सचिव सूर्यमणि कुमार, बिहार राज्य योजना पर्षद के आप्त सचिव  आलोक कुमार सिन्हा, योजना एवं विकास विभाग के आप्त सचिव ललित विजय कुमार और नगर विकास एवं आवास विभाग के आप्त सचिव सुरेश प्रसाद का तबादला किया गया है.


सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक सूर्यमणि कुमार को बिहार राज्य योजना पर्षद, आलोक कुमार सिन्हा को भवन निर्माण विभाग, ललित विजय कुमार को  नगर विकास एवं आवास विभाग और सुरेश प्रसाद को योजना एवं विकास विभाग में भेजा गया है.