ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा...

स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन विशेष कार्य पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बिना सक्षम प्राधिकार की मंजूरी के वर्ग-3 और वर्ग-4 कर्मियों के स्थानांतरण प्रस्ताव को अनुमोदित करने और अन्य अनियमितताओं के आरोप में चार वेतन वृद्धि पर रोक

Bihar Health Department News, Shishir Kumar Mishra OSD, Bihar Administrative Service officer action, Bihar GAD action, Bihar Health Department OSD penalty, Bihar officer punishment news, Bihar governa
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन विशेष कार्य पदाधिकारी तो बड़े खिलाड़ी निकले. विभाग के अपर मुख्य सचिव/सचिव को ही बाईपास कर आदेश पारित करने लगे. अब जाकर आरोपी अधिकारी को दंड दिया गया है . सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ 11 मार्च को संकल्प जारी किया है. 

स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी ने सचिव को ही झटका दे दिया 

स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन विशेष कार्य पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप हैं.इन पर आरोप है कि इन्होंने बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के ही वर्ग-3 एवं वर्ग-4 के कर्मियों के स्थानांतरण प्रस्ताव को अनुमोदित किया. न्यायालय निर्णय का हवाला देकर याचिकाकर्ता को अनुचित भुगतान का आदेश दिया. साथ ही अराजपत्रित तकनीकी एवं गैर तकनीकी स्वास्थ्य सेवा नियमावली-2022 की सेवा शर्त की रूपरेखा तैयार करने में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के स्तर से पूर्व में कमेटी गठन के अनुमोदित प्रस्ताव से अलग प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया. इस आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने इनके खिलाफ 1 फरवरी 2024 को आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की सिफारिश किया. 

जांच में सभी आरोप प्रमाणित पाए गए

स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया. 6 अक्टूबर 2024 को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव सह जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. जांच आयुक्त सह संचालन पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 2 सितंबर 2025 को दिया, जिसमें आरोपी ओएसडी शिशिर कुमार मिश्र के खिलाफ गठित सभी आरोपों को प्रमाणित पाया गया .

चार वेतन वृद्धि पर पर रोक दंड लगाया गया 

स्वास्थ्य विभाग ने संचालन पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट और आरोपी अधिकारी के लिखित अभिकथन की समीक्षा की. इसके बाद इन्हें आरोप वर्ष के लिए निंदन और चार वेतन वृद्धि पर संचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड निर्धारित किया गया है. बता दें शिशिर कुमार मिश्रा वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता