ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

LPG cylinder Bihar: पटना में पैनिक बुकिंग से गैस सिलेंडर का बैकलॉग 1.80 लाख पार चला गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है.

LPG cylinder Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LPG cylinder Bihar: पटना में महज 12 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर का बैकलॉग 1.80 लाख के पार पहुंच गया है। इस स्थिति ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि पैनिक बुकिंग का नतीजा है।


बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल और गैस आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत कटौती की खबरों ने लोगों में डर पैदा कर दिया। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरत से पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराना शुरू कर दिया।


पटना जिले में रोजाना लगभग 32 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, जबकि बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है। कुछ दिन पहले यह संख्या 50 हजार से भी अधिक हो गई थी, जिससे वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ा और बैकलॉग तेजी से बढ़कर 1,84,713 तक पहुंच गया।


जिले में कुल 136 गैस एजेंसियां हैं, जो करीब 16.65 लाख उपभोक्ताओं को सेवा देती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 40,773 लोगों ने गैस बुक कराई, जबकि औसत दैनिक खपत 33,603 सिलेंडर है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों में बुकिंग की संख्या घटकर 50 हजार से 40 हजार पर आ गई है, जिससे संकेत मिल रहा है कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।


पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एडीएम सप्लाई रवींद्र कुमार दिवाकर ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि मांग में इसी तरह कमी आती रही और आपूर्ति सुचारू बनी रही, तो अगले 7 से 10 दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटना में गैस की कोई स्थायी कमी नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बुकिंग न करें, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता