Hindi News / news / बिहार : मतदान से ठीक पहले मुखिया के घर से शराब और हथियार...

बिहार : मतदान से ठीक पहले मुखिया के घर से शराब और हथियार बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2021, 7:55:02 PM

बिहार : मतदान से ठीक पहले मुखिया के घर से शराब और हथियार बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

- फ़ोटो

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर में अंतिम चरण के मतदान के पहले भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया के घर से शराब की बोतलें और हथियार बरामद हुई है. मतदान के ठीक पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने छापेमारी करके दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल, दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, व शराब बरामद किया है. आपको बता दें कि बेलवनिया झौंवा पंचायत में 11वें चरण के अंदर मतदान होना है. 12 दिसंबर को यहां वोट डाले जाएंगे. वहीं मतदान के ठीक पहले पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर कहा जा रहा है कि मतदान को प्रभावित करने के लिए यह तैयारी की गई थी.