1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jun 12, 2024, 9:17:21 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने इस घटना को दिया अंजाम दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।
मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी श्री लाल सहनी के 40 वर्षीय बेटे गोपाल सहनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दबंगों द्वारा मछली पालन के लिए मछली का जीरा(बच्चा) गड्ढे में डाला गया था। इस काम को गोपाल सहनी ने किया था। गोपाल सहनी अपनी मजदूरी का पैसा मांगने के लिए जब आरोपियों के पास पहुंचा तो उन्होंने पैसे देने से आनाकानी की।
जिसके बाद गोपाल सहनी ने गड्ढे में डाले गए जाल को निकाल लिया और जाने लगा। जिससे नाराज होकर आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।