ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना 'सीरियल किसर' गिरफ्तार, महिलाओं को देखते ही करता था Lip Lock

JAMUI: बिहार में बीते दिन एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग दिन के समय महिलाओं से छेड़खानी कर

बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना 'सीरियल किसर' गिरफ्तार, महिलाओं को देखते ही करता था Lip Lock
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार में बीते दिन एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है.  मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग दिन के समय महिलाओं से छेड़खानी करते हैं और फिर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने इस गिरोह के लीडर और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर महिसौढी बाबू टोला में रेड मारी थी. यह रेड चोरी के सामान की बरामदगी के लिए मारी थी. लेकिन पुलिस के हत्थे सीरियल किसर गिरोह का लीडर चढ़ गया. और उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है. 


फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि ये सीरियर किसर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं. फिर मौका पाकर उन्हें किस करके भाग जाते हैं. फिर रात को चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं. जल्द ही इस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा. इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 


मालूम हो कि, इससे पहले सीरियल किसर गैंग के लीडर ने जमुई हॉस्पिटल परिसर में एक महिला के साथ छेड़खानी की थी. जानकारी के अनुसार, महिला को अकेला देखकर एक सीरियल किसर दौड़ता हुआ आया और किस करके भाग निकला. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दिखा कि महिला स्वास्थ्यकर्मी कॉल पर बात कर रही है और इसी बीच उसे अकेला देखकर सिरफिरा युवक आया. फिर उसके साथ जबरदस्ती कर किस करने लगा. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. यह घटना 10 मार्च की थी.

बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना 'सीरियल किसर' गिरफ्तार… | FirstBihar