ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बनी महिला, हताशा में उठा लिया खौफनाक कदम

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहं शादी के 10 साल बाद भी संतान नहीं होने से दुखी महिला ने हताशा में आकर खौपनाक कदम उठा लिया। दुखी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

बिहार: शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बनी महिला, हताशा में उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहं शादी के 10 साल बाद भी संतान नहीं होने से दुखी महिला ने हताशा में आकर खौपनाक कदम उठा लिया। दुखी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव की है।


मृतक महिला की पहचान जमसारी गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 में प्रियंका कुमारी की शादी रंजीत कुमार से हुई थी। शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी कोई संतान नही हुआ, जिसको लेकर प्रियंका काफी परेशान थी और ऊपर से परिवार के लोग ताना भी मारते थे। जिससे दुखी महिला ने आखिरकार अपनी जान दे दी।


मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया रविवार की सुबह वह मवेशी को चारा देने गया था और लौट कर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलवाने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे कमरे में जाकर खिड़की से झांका तो प्रियंका फांसी के फंदे से झुल रही थी। घटना की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता