ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: प्रेम प्रसंग में महिला की बेरहमी से हत्या, प्रेमी पर ही मर्डर करने का आरोप

NALANDA: बिहार में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक महिला की बेरहमी से ह

बिहार: प्रेम प्रसंग में महिला की बेरहमी से हत्या, प्रेमी पर ही मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना वेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव की है।


बताया जा रहा है कि दोसुत गांव निवासी महिला का गांव के ही बंटी यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि बंटी यादव महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और इसी बीच महिला के साथ मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर दी। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। महिला की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद गांव के लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता