ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: बच्चों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट : महिला की पीट-पीटकर हत्या ; एक ही परिवार के पांच लोग घायल

MUNGER : मुंगेर में शनिवार कि रात बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई<span style="background-color: transparent; font-size: 0.87

बिहार: बच्चों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट : महिला की पीट-पीटकर हत्या ; एक ही परिवार के पांच लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में शनिवार कि रात बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना बासुदेवपुर थानाक्षेत्र के शेरपुर की है।


मृतक महिला कि पहचान शेरपुर मोहल्ला निवासी बंटी सिंह कि 34 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम बंटी सिंह का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और संजीत यादव का 12 वर्षीय पुत्र टिंकू यादव के बीच रोड से साइकिल हटाने को लेकर विवाद हुआ था। शाम होते-होते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई।


जिसके बाद टिंकू यादव ने अपने घर जाकर घटना कि जानकारी अपने परिजनों को दी। इसपर संजीत यादव, उसका भाई सुनील यादव, रंजीत यादव सहित उसके परिवार के 7-8 लोग गुस्से से आग बबुला होकर लाठी, डंडा, ईट के साथ बंटी यादव के घर पर चढ़ाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई। 


मारपीट में बंटी सिंह कि पत्नी पिंकी देवी के सिर पर डंडा लगने से मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक ही तरफ के प्रीतम कुमार, बचनदेव सिंह, पुत्री सपना कुमारी, मृतका की गोतनी राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बासुदेवपुर और कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।