ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: निजी कंपनी के कर्मी से लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां एक निजी कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश की और जब युवक ने इसका विरोध किया

बिहार: निजी कंपनी के कर्मी से लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां एक निजी कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश की और जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मारकर फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज की है।


जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी का कर्मी अजीत कुमार कैश लेकर बैंक जा रहा था, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। कर्मी के पास चार लाख रुपए मौजूद थे। अपराधियों ने अजीत कुमार से रुपयों से भरा बैग मांगा और जब उसने नहीं दिया तो बदमाशों ने गोली मार दी।


गोली युवक की कलाई में लगी है। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए और बड़ी लूट होने से बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता