ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: बेटी से मिलने जा रहे शख्स की बीच रास्ते में गई जान : लू लगने से मौत की आशंका

KAIMUR : बिहार में भीषण गर्मी और लू ने त्राहिमाम मचा रखा है। गर्मी और लू लगने से लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बेटी से मिलने पैदल ही उसके घर जा रहे

बिहार: बेटी से मिलने जा रहे शख्स की बीच रास्ते में गई जान : लू लगने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में भीषण गर्मी और लू ने त्राहिमाम मचा रखा है। गर्मी और लू लगने से लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बेटी से मिलने पैदल ही उसके घर जा रहे एक वृद्ध की बीच रास्ते में मौत हो गई। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना भभुआ थानाक्षेत्र के बरबंदिया बधार की है।


मृतक की पहचान चैनपुर थानाक्षेत्र के मसोई गांव निवासी 80 वर्षीय चूलई बिंद के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चूलई बिंद अपनी बेटी से मिलने पैदल ही कटरा जा रहे थे तभी बरबंदिया गांव के बधार में लू लगने से उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा लू से मौत होने का आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता