ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: लोकसभा चुनाव के बीच 13 लाख के जाली नोट जब्त, दो युवक गिरफ्तार

MOTIHARI: बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान धन-बल का इस्तेमाल न हो इसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। पुलिस वाहन जांच के दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों से लाखों रु

बिहार: लोकसभा चुनाव के बीच 13 लाख के जाली नोट जब्त, दो युवक गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान धन-बल का इस्तेमाल न हो इसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। पुलिस वाहन जांच के दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों से लाखों रुपए जब्त कर चुकी है। इसी बीच पुलिस ने करीब 13 लाख के जाली नोट के साथ दो लोगों को अरेस्ट किया है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाली नोट की बड़ी खेप बिहार पहुंची है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने टीम गठित की और टीम ने कार्रवाई करते कोटवा के पास नाकाबंदी कर दो लोगों को 12.90 लाख रुपए के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सभी नोट पांच सौ के हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर यूपी से जाली नोट की खेप लेकर मोतिहारी पहुंचे थे। एसपी कांतेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लोकल स्तर पर रैकेट की जानकारी ली जा रही है। साथ ही यूपी की पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर लिंकेज की ली जाएगी।