ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हरी झंडी दिखा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से एक और बड़ी सैगात मिलने जा रही है। बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। आगामी 6 मार्च को पीएम मोदी ब

बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हरी झंडी दिखा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से एक और बड़ी सैगात मिलने जा रही है। बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। आगामी 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन पटना से कटिहार और किशनगंज के रास्ते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक चलाई जाएगी।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 मार्च को बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिहार समेत देशभर को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी कार्यक्रम से वे पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।


फिलहाल पटना से रांची और हावड़ा के बीच दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह पटना से चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इससे पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस ट्रेन का परिचालन साल के अंत तक किया जाएगा लेकिन अब इसी महीने से इसका परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद सीमांचल के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।