ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार की फाइटर पायलट और मशरूम लेडी को राष्ट्रपति के हाथों मिला नारी शक्ति पुरस्कार, CM नीतीश ने दी बधाई

PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट दरभंगा की भावना कंठ और मशरूम लेडी के रूप में जानी जाने वाली मुंगेर की बीना देवी को नारी शक्ति पु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट दरभंगा की भावना कंठ और मशरूम लेडी के रूप में जानी जाने वाली मुंगेर की बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की इन विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने दम पर कामयाबी का परचम लहराने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशरूम महिला के नाम से विख्यात बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन एयरफोर्स की फाइटर पायलट  बिहार की बेटी भावना कंठ को भी सम्मानित किया है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की दोनों बेटियों को सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि बिहार के दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होनें कहा कि भावना कंंठ ने अपनी योग्यता से वायु सेना को गौरवान्वित किया है। वहीं उन्होनें कहा कि बीना देवी ने अपने काम से सैकड़ों महिलाओं को अपने दम पर सशक्त बनाया है।


नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रीय सम्मान की एक शृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को ये पुरस्कार दिया गया है।  बीना देवी ' मशरूम महिला' के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह 5 साल तक टेटिया बंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत सरपंच थी।  वहीं दरभंगा की बेटी भावना कंठ भारतीय वायुसेना की उन फ्लाइंग ऑफिसरों में एक है जिन्होंने अकेले ही वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाया है।