सहरसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप सोनपुर मेला 2025: पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना स्वीस कॉटेज, उमड़ा जनसैलाब JDU नेत्री ने राजद समर्थकों पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप, कहा..NDA की जीत का जश्न मनाने से नाराज़ थे लोग Nitish Kumar news : नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच नई सरकार बनाने का दावा किया पेश; कल होगा शपथ ग्रहण समारोह Bihar News: बिहार के किसानों को कम समय में लखपति बना सकता है यह काम, सरकार की तरफ से भी मिल रही मदद NDA विधायक दल की बैठक शुरू, सेन्ट्रल हॉल में जाने से पूर्व नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन Bihar NDA Government : नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे Bihar News: चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने बिहार को दी बड़ी सौगात, जानकार आप भी हो जाएंगे गदगद; क्या है खास Talab me mili lash : तालाब में मिली महिला की लाश, गांव में मचा हड़कंप ; जांच में जुटी पुलिस टीम Bihar MLA Education: बिहार में आधे से अधिक विधायक के पास कॉलेज-डिग्री नहीं है, उम्र पचास से अधिक है; महिला सदस्यों की संख्या में भी इजाफा
1st Bihar Published by: Updated Wed, 26 Oct 2022 12:14:56 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बिहार के युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन सरकार बिहार में जितने भी रोजगार देगी,उसमें से 25 फीसदी नौकरियां अकेले शिक्षा विभाग का होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही करीब दो लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की बहाली करवाई जाएगी।
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम यह स्वीकार करते हैं कि विभाग में कुछ कमियां हैं, लेकिन अब इन कमियों को दूर कर इसमें सुधार का काम जारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच से छह माह में प्रदेश में एक नयी शिक्षा व्यवस्था प्रभावी की जायेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार इस दिशा में कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में दिसंबर माह से शिक्षकों की बहाली शुरू कर दी जाएगी।
इन पदों पर होगी बहाली
इसके आगे उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था में पहले भी सकारात्मक बदलाव किये हैं, जिसे पूरे देश में सराहा जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सातवें चरण के लिए शिक्षा विभाग के विभिन्न विंग मसलन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में 90 हजार से अधिक, प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में करीब एक लाख से अधिक नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर करीब 10 हजार, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के पांच हजार से अधिक रिक्तियां भी प्रस्तावित हैं। विद्यालयों में विद्यालय सहायक और परिचारियों की नियुक्ति भी की जानी है। इन नियुक्तियों के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 90 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसके साथ ही प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक में करीब एक लाख से अधिक जबकि विवि में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होना है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा राज्य के कई विद्यालयों में विद्यालय सहायक और परिचारियों की नियुक्ति भी की जानी है।