ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार के युवक ने बहन को भगाने वाले से लिया अनोखा बदला, जीजा की बहन से शादी कर बना लिया साला

DESK : इंसान के मन में अगर बदले की भावना आ जाए तो वह बदले को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यूपी के आजमगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बदले की ऐसी घटना सामने

बिहार के युवक ने बहन को भगाने वाले से लिया अनोखा बदला, जीजा की बहन से शादी कर बना लिया साला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : इंसान के मन में अगर बदले की भावना आ जाए तो वह बदले को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यूपी के आजमगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बदले की ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई दंग है। दरअसल, बिहार के रहने वाले एक युवक की बहन को उसका प्रेमी लेकर भाग गया और उससे शादी रचा ली। इस बात से आहत लड़की के भाई ने मन ही मन जीजा से बदला लेने की ठान ली और मौके का इंतजार करने लगा। इसी बीच मौका पाकर वह अपने जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया और जीजा की बहन से शादी कर ली। अब जीजा अपनी बहन की वापसी के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।


दरअसल, पूरा मामला आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे का है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के लोग किराए पर मकान लेकर लंबे समय से रहते हैं और काम धंधा कर अपना जीवन यापन करते हैं। यहां रहने वाले बिहार के एक लड़के की बहन को मुहल्ले का ही एक युवक लेकर भाग गया और दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद लड़के की बहन और जीजा कस्बे में ही किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। इसी दौरान जीजा की बहन अपने भाई से मिलने के लिए पहुंची। अभी एक सप्ताह ही बीते थे कि जीजा की बहन अचानक गायब हो गई।


युवक के जीजा ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को दी। पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी इसी बीच फरार लड़की ने फोन कर अपनी भाभी यानि लड़के की बहन को जानकारी दी कि उसने बिहार में उसके भाई से शादी कर ली है। युवती के मिलने की सूचना पाकर जीजा ने तो राहत की सांस ली। इस तरह अब दोनों आपस में जीजा और साले के डबल रिश्‍ते में आ गए हैं। क्षेत्र में इस बदले की घटना की खूब चर्चा हो रही है।