ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : बॉयफ्रेंड से प्रेमिका ने कहा मुझे गिफ्ट में बच्चा चाहिए, जल्दबाजी में प्रेमी ने उठाया गलत कदम, 4 महीने में आया बुरे काम का रिजल्ट

VAISHALI : कहा जाता है कि हमेशा बुरे काम का बुरा नतीजा (रिजल्ट) होता है. ये कहावत एक बार फिर से सार्थक साबित हुई है. दरअसल बिहार के वैशाली जिले से प्रेमी और प्रेमिका की एक हैर

 बिहार : बॉयफ्रेंड से प्रेमिका ने कहा मुझे गिफ्ट में बच्चा चाहिए, जल्दबाजी में प्रेमी ने उठाया गलत कदम, 4 महीने में आया बुरे काम का रिजल्ट
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : कहा जाता है कि हमेशा बुरे काम का बुरा नतीजा (रिजल्ट) होता है. ये कहावत एक बार फिर से सार्थक साबित हुई है. दरअसल बिहार के वैशाली जिले से प्रेमी और प्रेमिका की एक हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है, जिसे जानकार आप भी दंग रह जायेंगे. बात ये है कि एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से गिफ्ट में बच्चा मांगा, फिर प्रेमी ने जल्दबाजी में जो गलत कदम उठाया, 4 महीने में ही उसका नतीजा सामने आ गया.


पूरा मामला ये है कि हाजीपुर थाना के जढूआ बाजार की रहने वाली एक महिला मां नहीं बन पा रही थी. निःसंतान होने के कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया. जिसके बाद वह नितेेश कुमार नाम के एक लड़के के संपर्क में आई. दोनों मिलने-जुलने लगे. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए. इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी को सारी सच्चाई बताई और बच्चा पालने की इच्छा जाहिर की. 


प्रेमिक की डिमांड सुनकर पहले तो उसका प्रेमी हैरान रह गया. लेकिन गर्लफ्रेंड  इच्छा को पूरा करने के लिए उसने गलत रास्ते को अपनाया. बच्चा पाने की चाहत में बॉयफ्रेंड किडनैपर बना गया. उसने जढूआ बाजार में बर्गर स्टॉल लगाने वाले प्रमोद शर्मा के 3 साल के बच्चे को अगवा कर लिया, जिसके पास वो रोज बर्गर खाने जाता था. हालांकि उसका बुरा नतीजा ये हुआ कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका पुलिस के हत्थे चढ़ गए. 


बताया जा रहा है कि बर्गर स्टॉल लगाने वाला प्रमोद यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है, जो हाजीपुर में बर्गर बेचकर अपना परिवार चलाता है. चार महीना पहले नितेेश कुमार अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बच्चे का अपराहन कर लिया और प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया. फिर अपहरण के 4 महीने बाद अचानक प्रेम-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया और अपहरण की सूचना पुलिस को मिल गई.


जब पुलिस को सूचना मिली तो वो मामले की जांच में जुटी और रंगे हाथ बच्चे के साथ प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. फिर पुलिस ने बर्गर दुकानदार और उसकी पत्नी को बुलाया और बच्चे को उसके मां-बाप को सौंप दिया. उसके बाद पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को जेल भेज दिया. वहीं, आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स