ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ामुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

वैशाली में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने की पति-पत्नी की हत्या

VAIHALI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बेटे और ब

वैशाली में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने की पति-पत्नी की हत्या
First Bihar
2 मिनट

VAIHALI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बेटे और बहू की हत्या के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के सदर अनुमंडल इलाके की है. यहां पटेढ़ी बेलसर थाना अंतगर्त जारंग रामपुर गांव में बदमाशों ने पति और पत्नी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में किसी धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.बताया जा रहा है कि पड़ोसी से मामूली बात को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था, जो आज खूनी खेल में बदल गया. इस दौरान लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए. हमले में पति और पत्नी की मौत हो गई. बताया जाता है कि इस घटना में दीसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं, जिसे किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता