ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Vaibhav Suryavanshi
बिहार के लाल ने किया कमाल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया है। वह अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।


वैभव ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और इस दौरान उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।


इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया। सैमसन पिछले तीन टी20 पारियों में सिर्फ 6 रन ही बना सके थे। वैभव को लंबे समय से डेब्यू का इंतजार था। टीम इंडिया का यूके टूर 26 जून से शुरू हुआ था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। आखिरकार 4 जुलाई 2025 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।


वैभव का करियर पहले ही शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल 2026 सीजन में 776 रन बनाए और 72 छक्के लगाए, जो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था और इंडिया ए तथा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी 175 रनों की पारी को यादगार माना जाता है। अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता