ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

CSP संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. बदमाश उससे डेढ़ लाख रुप

CSP संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. बदमाश उससे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात वैशाली जिले के महुआ थाना इलाके की है, जहां बोतला चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में आये बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिली है कि बदमाशों ने बिहार ग्रामीण बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोला और वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. 


लूटपाट की घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी के संचालक  राहुल आनंद को गोली मार दी. जख्मी राहुल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सीएसपी संचालक राहुल आनंद ने बताया कि चार से पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल लहराते हुए ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे और लूटपाट करने लगे. इसी दौरान विरोध करने पर सीएसपी संचालक गोली मारकर मौके से फरार हो गए. 


बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता