ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार के एक बड़े IPS के साथ धोखा, DG आलोक राज के साथ जो हुआ, उसे जानकर दंग रह जायेंगे आप

PATNA : बिहार के एक बड़े आईपीएस को एक बार फिर से निशाना बनाया गया है. साइबर अपराधियों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वह बिहार पुलिस के बड़े अफसरों को भी नहीं बख्श रहे हैं. तीन महीने

बिहार के एक बड़े IPS के साथ धोखा, DG आलोक राज के साथ जो हुआ, उसे जानकर दंग रह जायेंगे आप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के एक बड़े आईपीएस को एक बार फिर से निशाना बनाया गया है. साइबर अपराधियों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वह बिहार पुलिस के बड़े अफसरों को भी नहीं बख्श रहे हैं. तीन महीने के अंदर दूसरी बार DG आलोक राज के नाम बड़ी ठगी की कोशिश की गई है. 


1988 बैच के सीनियर IPS अधिकारी और बिहार के ट्रेनिंग DG आलोक राज के नाम पर अपराधियों ने एक बड़ी ठगी की कोशिश की है. ट्रेनिंग DG आलोक राज के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों से पैसे मांगे गए हैं. साइबर अपराधियों ने IPS अधिकारी आलोक राज की फोटो का भी उपयोग किया है. बदमाश सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अब वे उनके दोस्तों से पैसे मांग रहे हैं.


बिहार के एक बड़े IPS के साथ धोखा, DG आलोक राज के साथ जो हुआ, उसे जानकर दंग रह जायेंगे आप


ट्रेनिंग DG आलोक राज इस मामले की जानकारी उनके फ्रेंड ने दिए, जिन्हें साइबर अपराधी बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. वह धोखे से पैसा ऐंठना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि पहले साइबर अपराधियों ने आलोक राज के दोस्तों और जानने वाले लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू किया. जब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो गया तो फिर उनसे जरूरी काम है बताकर रुपयों की डिमांड करने लगे. 


बिहार के एक बड़े IPS के साथ धोखा, DG आलोक राज के साथ जो हुआ, उसे जानकर दंग रह जायेंगे आप


IPS अधिकारी ने मामले को लेकर आर्थिक अपराध शाखा और साइबर सेल के DIG को इसकी जानकारी दी. सेल के सब इंस्पेक्टर के जरिए कंप्लेन दर्ज करवाया. अब साइबर सेल की टीम इस केस की जांच में जुट गई है. DG ट्रेनिंग को शक है कि साइबर अपराधियों ने उनके नाम का फर्जी अकाउंट सोमवार को बनाया गया है. 


आपको बता दें की यह दूसरा मौका है जब साइबर अपराधियों ने इनके नाम का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और लोगों से रुपए की डिमांड की है. लगभग 3 महीने पहले आलोक राज के नाम पर ही फर्जी अकांउट बना था. उस वक्त भी कई लोगों से इनके नाम पर रुपए मांगे गए थे. उस वक्त पटना के कंकड़बाग थाना में इन्होंने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. उस मामले में भी अभी जांच चल रही है.

टैग्स