ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

सीवान में एक युवक की हत्या, पान खाकर थूका तो अपराधी ने मार दी गोली

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जाता है कि अपराधी ने कपड़ा व्यापारी की हत्या पान खाकर थूकन

सीवान में एक युवक की हत्या, पान खाकर थूका तो अपराधी ने मार दी गोली
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जाता है कि अपराधी ने कपड़ा व्यापारी की हत्या पान खाकर थूकने की वजह से की. इस मर्डर के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना सराय ओपी थाना इलाके के पुरानी किला पोखरा की है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला के थाना भवन इलाके के शाहगाजीपुरा के रहने वाले नवाब हसन के पुत्र एहसान मलिक के रूप में हुई है. एहसान सीवान में सराय ओपी थाना के पुरानी किला पोखरा में एक किराए के मकान में अपने अन्य साथियों के साथ रहता था, जो फेरी लगाकर कपड़े बेचकर अपना भरण पोषण करता था. 


बताया जाता है कि एहसान मलिक अपने कमरे में खाना बना रहा था. उस समय वह मुंह में पान भी चबा रहा था. इसी दौरान उसने खिड़की से पान थूक दिया, तभी थूक का एक छींटा, नीचे खड़े एक युवक पर गिर गया. इसी बात पर युवक बौखलाता हुआ एहसान के कमरे में आया और गाली-गलौज करने लगा. एहसान ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी. स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

टैग्स