बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत, एक आदमी हॉस्पिटल में भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2021, 9:50:15 PM

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत, एक आदमी हॉस्पिटल में भर्ती

- फ़ोटो

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में चारों की जान गई है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना रोहतास जिले के रोहतास थाना की है, जहां एनएच-119 पर तीखा मोड़ के पास एक ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज डेहरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के शाहगंज निवासी मोहम्मद असलम के पुत्र मोहम्मद एजाज (15) और शिवागर थाना क्षेत्र के पताही निवासी ओमकार चौरसिया के पुत्र अंश कुमार (04) के रूप में की गयी है. 


वहीं एक दूसरी घटना में भी दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बंजारी दुर्गा मंदिर के पास पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जो अपने ननिहाल बंजारी आए थे.