ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, बीच रास्ते में दिया धोखा, सेक्स के बाद शादी से इनकार

SASARAM : बिहार के सासाराम जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने प्यार में धोखा दे दिया. दरअसल महिला अपने पति से बेवफाई कर प्रे

बिहार: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, बीच रास्ते में दिया धोखा, सेक्स के बाद शादी से इनकार
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने प्यार में धोखा दे दिया. दरअसल महिला अपने पति से बेवफाई कर प्रेमी के साथ भागी और उसी प्रेमी ने महिला को बीच रास्ते में धोखा दिया. बॉयफ्रेंड ने महिला के साथ संबंध बनाकर फिर शादी से इनकार कर दिया.


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. यहां नगर थाना क्षेत्र के रोजा रोड पर एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. दरअसल झारखंड के बोकारो की रहने वाली एक महिला अपने पति को धोखा देकर 300 किलोमीटर दूर सासाराम अपने प्रेमी के पास पहुंच गई. महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से मुकर गया.


इसी बात से नाराज महिला ने हंगामा शुरू कर दिया. महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर मारपीट करने का भी आरोप भी लगाया. महिला का कहना है कि आरोपी सतीश को वह चार साल से जानती है. दोनों एक दूसरे के साथ चार साल से रिलेशनशिप में हैं. इन चार सालों में दोनों का मिलना-जुलना और फोन पर बातचीत होती रही है. उसने शादी का झांसा देकर सासाराम बुलाया था. लेकिन अब वादे से मुकर रहा है.


महिला के मुताबिक मंगलवार को सतीश उसे छोड़कर फरार होने की फिराक में था. महिला ने सतीश को रोजा रोड के पास पकड़ लिया और उसकी बाइक की चाबी छीन ली. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस भी आ गई. पुलिस आरोपी युवक सतीश को थाना ले गई है, उससे पूछताछ जारी है.

टैग्स