ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार के सरकारी स्कूल में पहली बार PTM, यह है तारीख

PATNA : बिहार में शिक्षा को लेकर हर बार सवाल उठते रहते है। वहीं, इसमें सुधार को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से भी नई- नई पहल की जा रही है। इसी बीच अब जो जानकारी मिली

बिहार के सरकारी स्कूल में पहली बार PTM, यह है तारीख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में शिक्षा को लेकर हर बार सवाल उठते रहते है। वहीं, इसमें सुधार को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से भी नई- नई  पहल की जा रही है।  इसी बीच अब जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बिहार में पहली बार 20 अक्तूबर को पीटीएम का आयोजन करवाया जाएगा। इसके तहत राज्य के लगभग 45 हजार से अधिक सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक में पढ़ रहे 20 लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर कर एक बैठक की जाएगी।



शिक्षा विभाग के तरफ से यह बैठक पढ़ाई की गुणवत्ता और अभिभावकों के दायित्व की समझ को बेहतर करने के लिए बुलायी गई है।साथ ही अभिभावकों को बताया जायेगा कि विभाग द्वारा उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर क्या - क्या कदम उठाए जा रहे है। मालूम हो कि,कक्षा एक में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए परंपरागत पढ़ाई के अलावा कुछ नए प्रयोग भी किये जा रहे हैं। 



इस बैठक में अभिभावकों को यह जानकारी इस कारण दी  जाएगी की वह अपने बच्चों पर बेहतर निगरानी रख सकें। सरकारी विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से पहली बार पीटीएम बुलाई गई है। इस बैठक मेंआगामी 2026-27 में प्राइमरी बच्चों को कक्षा दो तक 45 से 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ना, कक्षा तीन में 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ने और आगे की कक्षा में इसका अभ्यास और पढ़ाया जाएगा।