ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: खुद को बड़ा बाबू बता साइबर अपराधियों ने युवक से ठगे लाखों रुपए, एक गलती और सब बर्बाद

Bihar Crime News: मुंगेर में एक युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने खुद को पंचायती राज विभाग का बड़ा बाबू बताते हुए लगा दिया चूना।

Bihar Crime News
युवक से लाखों की ठगी
© Google और रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में वासुदेवपुर निवासी युवक का हाल ही में बिहार पंचायती राज विभाग के ग्राम कचहरी पद पर नियुक्ति हेतु मेरिट लिस्ट में नाम आया था। लिस्ट में नाम आने के 15 दिन बाद युवक के मोबाइल पर प्राइवेट नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिहार पंचायती राज कार्यालय का बड़ा बाबू बताते हुए कहा कि उनके द्वारा ही मैरिट लिस्ट वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।


तत्पश्चात फोन करने वाले ने बिहार.गोभ.@आईसीडीएसआईएसपी.कॉम आईडी से युवक के मोबाइल पर एक मेल भेजा। मेल में युवक का बेसिक डिटेल नाम, पता, डेट आफ बर्थ अंकित था। इसके बाद फोन करने वाले ने रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट सत्यापन और ट्रेनिंग के नाम पर युवक से 2 लाख 47 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया। उक्त राशि कई किश्तों में यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड को भेजा गया।


पैसे देने के एक माह बाद भी ज्वाइनिंग नहीं होने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ और युवक ने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया। साइबर थानाध्यक्ष शिया भारती ने बताया कि साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। टेक्नीकल इन्वेस्टीगेशन में ठगी करने वाले का मोबाइल लोकेशन नवादा का मिला है। साइबर थाने में कांड संख्या 8/25 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी बाहरी कॉल पर तुरंत विश्वास न करें। पहले उसकी छानबीन कर मामले को समझ लें अन्यथा आप भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते है।


मो. इम्तियाज की रिपोर्ट